मुंबई में बनेगा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भारत में गेमिंग और एनीमेशन को मिलेगा बढ़ावा

  • Post By Admin on Sep 20 2024
मुंबई में बनेगा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भारत में गेमिंग और एनीमेशन को मिलेगा बढ़ावा

दिल्ली : भारत सरकार ने गेमिंग, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) क्षेत्रों में भारत को एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। साल 2022-23 के बजट में सरकार ने देश मे AVGC टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया था। सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए मुंबई में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCoE) स्थापित करने को मंजूरी दी है। IIT और IIM की तर्ज़ पर अब एनिमेशन के लिए NCoE बनाने जा रहा है। इससे लगभग 5,00,000 नौकरियां पैदा होने का अनुमान है। यह केंद्र युवाओं को उन्नत तकनीकों में प्रशिक्षित करेगा, जिससे वे डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में महारत हासिल कर सकें।  यहां पर छात्रों को इंडस्ट्री ड्राइविन कोर्सेस  के जरिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका मकसद उनको ग्रेजुएशन के बाद नौकरी के लिए तैयार करना हैं। साथ ही यह केंद्र अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा और कंप्यूटर विज्ञान, डिज़ाइन, इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञों के बीच सहयोग को मजबूत करेगा।

इस पहल का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि यह केंद्र स्टार्टअप्स के लिए एक इनक्यूबेशन हब के रूप में भी कार्य करेगा, जिससे नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से भारत की स्थिति वैश्विक डिजिटल और मीडिया उद्योग में और मजबूत होगी। इसके अलावा, यह विदेशी निवेश को आकर्षित करने में मदद करेगा, जिससे भारत का प्रभाव वैश्विक स्तर पर और अधिक व्यापक होगा। 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि NCoE और इमर्सिव तकनीको में रिसर्च के लिए इकोसिस्टम बनाया जाएगा। यही पर भारत की अगली पीढ़ी के क्रिएटिव अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने के लिए तैयार हो जाइए। 

भारत इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमिंग बाजार बनने की ओर अग्रसर है, जिसमें 45 करोड़ से अधिक गेमर्स हैं। NCoE की स्थापना से यह उम्मीद है कि भारत न केवल इस क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करेगा बल्कि नई तकनीकों और विचारों को भी बढ़ावा देगा, जो देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।