माउंट लिट्रा जी स्कूल : 79 विद्यार्थियों को मिला नवंबर स्टार परफॉर्मर व प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस सम्मान

  • Post By Admin on Dec 10 2025
माउंट लिट्रा जी स्कूल : 79 विद्यार्थियों को मिला नवंबर स्टार परफॉर्मर व प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस सम्मान

लखीसराय : माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, लखीसराय ने पीटी-2 परीक्षा परिणामों के आधार पर नवंबर स्टार परफॉर्मर एवं प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस की घोषणा करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल के इतिहास में पहली बार 79 विद्यार्थियों ने इस विशिष्ट सूची में स्थान पाकर उपलब्धियों का नया अध्याय लिखा है।

विद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल टीम की सामूहिक मेहनत तथा समर्पण का परिणाम बताया। प्रबंधन के अनुसार, शिक्षक प्रत्येक दिन विद्यार्थियों की प्रगति पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, जिसके फलस्वरूप यह प्रभावशाली प्रदर्शन सामने आया है।

प्रातःकालीन सभा में चयनित विद्यार्थियों को प्राइड बैज प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के थे। सभा में चेयरमैन संजीव स्नेही ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और आश्वस्त किया कि विद्यालय आने वाले वर्षों में भी ऐसी सफलता की पटकथा लिखता रहेगा।

नवंबर स्टार परफॉर्मर (कक्षा-वार)

  • नर्सरी: ऋषि कुमार (94%)

  • जूनियर केजी: उन्नति एस.आर. (99%)

  • सीनियर केजी: शंभवी रानी (97%)

  • कक्षा 1: आराध्या रॉय (95%)

  • कक्षा 2: श्रेयन राज (99%)

  • कक्षा 3: देवेश कृष्णन (95%)

  • कक्षा 4: नौशीन सबा (96%)

  • कक्षा 5: आयूरिदय भारद्वाज (89%)

  • कक्षा 6: काश्वी श्रीवास्तव (89%)

  • कक्षा 7: माही भारती (95%)

  • कक्षा 8: कुमार अभिराज अमन (94%)

प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस – उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 79 विद्यार्थी

नर्सरी: ऋषि कुमार (94%), इशिका एस.आर. (92%), कनक रानी (92%), दिव्यांशु राज (87%), अंशुमान (85%), आरव कुमार दास (85%), हर्ष राज (85%)

जूनियर केजी: उन्नति एस.आर. (99%), अन्वेशा आनंद (97%), सान्वी वर्मा (97%), समीक्षा शर्मा (97%), आरव कुमार (96%), आरव राज (92%), यशवी (90%), तनुष राज (88%), निशिव गौतम (87%)

सीनियर केजी: शंभवी रानी (97%), श्रेष्ट मोहन (95%), रुद्र (95%), शशांक सतविक (92%), डी. कार्तिक (90%), सान्वी सिन्हा (90%), निशिता गौरव (89%), सोना शर्मा (86%), नेहान कुमार साह (86%), मुस्कान कुमारी (86%), आदित्य दास (85%)

कक्षा 1: आराध्या रॉय (95%), आराध्या राज (94%), आयुष्मान रुद्र (92%), मोहम्मद अकीब (92%), आरुष देव (90%), तेजस्वी यादव (86%), रितेश राज (88%)

कक्षा 2: श्रेयन राज (99%), समृद्धि अग्निहोत्री (96%), लक्ष्य (92%), उत्कर्ष (92%), रजनंदनी स्नेही (92%), शिवान्शु (91%), आतिफ़ हुसैन (90%), शौर्य (90%), शिवम राज (88%), हर्ष राज (85%)

कक्षा 3: सुबोधनी संपत (85%), आदित्य सिंह (86%), देवेश कृष्णन (95%)

कक्षा 4: नौशीन सबा (96%), संगम राज साह (94%), सार्थक राज (93%), ओजस श्रीवास्तव (92%), हर्षित कुमार (91%), आर्यन राज (90%), संस्कार (88%)

कक्षा 5: आयूरीदय भारद्वाज (88%), प्रियांशु शर्मा (87%)

कक्षा 6: काश्वी श्रीवास्तव (89%), रुद्राक्ष भारद्वाज (85%), श्रीशु शान्वी (85%)

कक्षा 7: माही भारती (95%), कुमार सृजन (89%), साहिल राज (87%), श्रेजल साह (86%)

कक्षा 8: कुमार अभिनराज अमन (94%), पिहू गुप्ता (89%), अदिति कुमारी (89%), शिवम कुमार (85%)

चेयरमैन संजीव स्नेही ने कहा कि परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को दी गई प्रेरणा का प्रभाव परिणामों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, लखीसराय आगे भी नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।

विद्यालय परिसर आज उपलब्धि की खुशियों से गूंज उठा और सभी शिक्षक इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बने।