बालिका विद्यालय में विकसित भारत पर चित्रांकन प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
- Post By Admin on Aug 25 2025
लखीसराय : नगर स्थित +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा में आज विकसित भारत विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ललन कुमार और प्रेमरंजन कुमार के दिशा-निर्देश में किया गया।
प्रतियोगिता में नवम वर्ग से बारहवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने भारत के विकास के विभिन्न पहलुओं जैसे आधुनिक शिक्षा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, स्वच्छता अभियान, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और हरित ऊर्जा पर केंद्रित चित्र प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडली में प्रेमरंजन, अनिल कुमार, मो. शाहनवाज गौहर और फौजया सुल्ताना शामिल थे। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता और विषय के प्रति जागरूकता को देखते हुए विजेताओं का चयन किया।
विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता ने न केवल छात्राओं में कला के प्रति रुचि बढ़ाई, बल्कि उन्हें विकसित भारत के सपने और इसके विभिन्न आयामों को समझने का अवसर भी दिया।