वारंटी सुनील राम गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी
- Post By Admin on Feb 01 2025
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनयम के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ गांव निवासी सुनील राम, पिता- भूलेल राम को पुलिस उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में रात्रि अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुनील राम के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनयम (2018) के तहत अदालत से वारंट जारी था, जिसके आधार पर कार्यवाही करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रियाओं में जुटी हुई है।