चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
- Post By Admin on Apr 12 2024

लखीसराय : सदर थाना लखीसराय की पुलिस ने क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की घटना को लेकर सक्रियता दिखाते हुए दो चोर को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोर को रामचंद्रपुर पिपरिया से पकड़ा गया है। जिसकी निशानदेही पर गिरोह के तीसरे चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ाया चोर नशेड़ी है, जो कि गांजा खत्म होते ही बंद घरों को निशाना कर छोटी-मोटी सामग्री कि चोरी कर रहा था।