डुमरी मुखिया पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
- Post By Admin on Apr 12 2024

लखीसराय : जिले के बड़हरिया थाना के पुलिस ने कांड संख्या 83/24 में नामजद अभियुक्त डुमरी निवासी स्व. सिघो के पुत्र शम्भू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बड़हरिया थाना के बाहरी परिसर से हुई है। इसकी जानकारी देते हुए बड़हरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिन डुमरी पंचायत मुखिया गुलशन कुमार पर जानलेवा हमला हुआ था। इसी मामले को लेकर नामजद को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा है।