दुर्गा पूजा के दौरान हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
- Post By Admin on Jan 06 2025

मोतिहारी : मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर थाना में कांड संख्या 650/24 दर्ज किया गया था। इस चोरी की घटना की जांच का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक मिंटू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना 9 और 10 अक्टूबर 2024 की रात को दुर्गा पूजा के दौरान डॉ. ए. कुमार के घर पर हुई थी। आरोपियों में अहमद नौशाद, सकीम, खुदानगर थाना छतौनी के ईशा जायसवाल, सकीम और ज्ञान बाबू चौक के लोग शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किए गए सभी सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। पीएसआई मिंटू कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही कर मामले की तहकीकात की जा रही है।