पोक्सो एक्ट के आरोपी रोहित कुमार गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत
- Post By Admin on Dec 16 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या 215/24 के तहत की गई। बता दे कि आरोपी रोहित कुमार सरवन मालाकार का पुत्र है और रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोपी को एसआई कुमारी अंजली द्वारा हिरासत में लिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत सोमवार की सुबह माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस संबंध में अधिक जानकारी सामने आएगी।