सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो महिला एवं चालक जख्मी
- Post By Admin on Sep 16 2024

लखीसराय : लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रफ़्तार की कहर ने कई लोगो की जान ले ली I लखीसराय बड़हिया एन एच 80 मुख्य सड़क पर पहाड़पुर के निकट रविवार देर रात एक ई रिक्शा की दुर्घटना हो गईI जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई I वही दो महिला और चालाक बुरी तरह जख्मी हो गए I जख्मी हालत में ही चालक मौके पर से फरार हो गया। दोनों जख्मी महिला का इलाज रेफरल अस्पताल बड़हिया में चल रहा है। इधर मृतक की पहचान जिले के बड़हिया वार्ड 11 मिश्री टोला के रामप्रसाद शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुआ है I जबकि घायल महिला उक्त मोहल्ला के रामप्रकाश शर्मा की 38 वर्षीय पत्नी करनली देवी एवं मनोज साहू की पत्नी 35 वर्षीय श्यामा देवी है I ई रिक्शा चालक बड़हिया का ही रहने वाला हैI जो जख्मी होने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। वही पुलिस द्वारा मामले की छानबीन एवं मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।