कुख्यात महिला नक्सली पांचू कोड़ा गिरफ्तार

  • Post By Admin on Nov 13 2024
कुख्यात महिला नक्सली पांचू कोड़ा गिरफ्तार

लखीसराय : जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी मुसहरी से मंगलवार को कुख्यात महिला नक्सली पांचू कोड़ा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पांचू कोड़ा पर मुंगेर और लखीसराय के विभिन्न थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और नक्सली घटनाओं में शामिल होने के कई मामले दर्ज हैं। वह 2021 में मुंगेर के लड़ैयाटांड और लखीसराय के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ की घटनाओं में प्रमुखता से शामिल थी। इन घटनाओं में आर्म्स एक्ट और अन्य नक्सली कृत्य दर्ज हैं।

पांचू कोड़ा जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के चोरमारा की रहने वाली है और काफी समय से फरार थी। एएसपी अभियान मोतीलाल ने बताया कि 2021 में पीरीबाजार थाना क्षेत्र के अमरासनी पहाड़ी इलाके में पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले में वह वांछित थी। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस गिरफ्तारी से नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद है।