लखीसराय : अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारी

  • Post By Admin on Apr 05 2024
लखीसराय : अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारी

लखीसराय खबरें :

10 लाईसेंसी हथियार हुए जमा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के कबैया थाना अंतर्गत शुक्रवार को 10 लाईसेंसी हथियार जमा कराए गए है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कबैया राज्यवर्द्धन सिंह ने दी। 

दो कुर्की इश्तेहार वारंटी गिरफ्तार 

जिले के पीरीबाजार थाना की पुलिस ने दो कुर्की इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पीरीबाजार ने बताया कि जेल भेजे गए वारंटी में लोसहानी निवासी सुखदेव का पुत्र पंकज कुमार तथा घोसैठ निवासी सहदेव सिंह का पुत्र बबलू सिंह उर्फ रंजय सिंह है। 

रसूलपुर चेक पोस्ट से शराबी गिरफ्तार 

जिले के मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने रसूलपुर स्थित चेक पोस्ट से जांच के दौरान नशे में धुत्त एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया, जो कि मिल्की निवासी कृष्णनंदन साव का पुत्र संदीप कुमार उर्फ संजीव कुमार है। 

नाश्ता चाय की दुकान से शराब बरामद 

जिले के मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने अभयपुर मिल्की रोड में नाश्ता चाय की दुकान से 5 लीटर अवैध देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया हैं। थानाध्यक्ष मेदनीचौकी ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ाया धंधेबाज राजो रजक का पुत्र पवन कुमार रजक है,जो कि देवघरा चन्द्र टोला का रहने वाला है।  

महिला प्रताड़ना मामले का एनबीडब्ल्यू वारंटी पकड़ाया 

शुक्रवार को जिले के हलसी थाना की पुलिस ने महिला प्रताड़ना के मामले में कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता पाई है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हलसी ने बताया कि पकड़ा गया एनबीडब्ल्यू वारंटी घोंघसा निवासी उपेन्द्र सिंह का पुत्र रंजीव कुमार उर्फ अक्ल है। 

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया जहर   

शुक्रवार को जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गेरूआ पुरसंडा गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना को लेकर जानकारी साझा करते हुए  थानाध्यक्ष हलसी ने बताया कि मृतका सन्नी यादव की पत्नी ममता देवी है। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहर खा लिया। हालांकि अब तक किसी ने इस संबंध में आवेदन नहीं दिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

दो एनबीडब्ल्यू वारंटी और 4 बोतल शराब सहित बाईक सवार गिरफ्तार 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में है। लगातार छापेमारी चल रही है। ताबड़तोड़ गश्ती जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सदर थाना की पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान थाना पुलिस की टीम पुअनि मो. तैयब के नेतृत्व में रात्रि 8ः50 बजे वार्ड 9 टोयोटा शोरूम कें पीछे केएसएस काॅलेज की ओर से आ रहे एक बाईक सवार युवक को जांच हेतु रूकने को कहा, जिस पर वह बाईक घुमाकर भागने लगा। पुलिस बलों ने उसे खदेड़कर पकड़ा। जांच के दौरान उसकी बाईक में टंगे झोला से 4 बोतल 750 एमएल का शराब ब्लन्डर्स प्राईड विदेशी ब्रांड का बरामद हुआ। पकड़ाया युवक पिपरिया के हसनपुर निवासी हरेराम सिंह का पुत्र अजीत कुमार (32) है। उसके पास से स्पलेंडर बाईक बीआर 53 बी 8286 जब्त कर लिया गया। बरामद शराब उत्तर प्रदेश एक्साईज की है। इस संबंध में कांड संख्या 245/24 दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया गया।