मोस्ट वांटेड अपराधी गुर्गों के साथ गिरफ्तार, कई हत्याओं में था शामिल
- Post By Admin on Dec 30 2023

लखीसराय: शनिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि जिला पुलिस ने मोस्ट वांटेड 10 अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस बाबत विस्तृत जानकारी साझा करते हुए एसपी श्री कुमार ने बताया कि जेल भेजा गया मोस्ट वांटेड अपराधी रौशन कुमार, पिता तेजनारायण सिंह, रामपुर डुमरा थाना मरांची पंचमहला, पटना जिले का निवासी है जिसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बीते 1 मार्च 2019 को शिवम कुमार, पिता प्रेम बल्लभ कुमार सिंह लंगरपुर वार्ड 6 बाढ़, पटना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संदर्भ में बड़हिया थाना कांड संख्या 59/19 में मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद पुनः 21 जून 2022 को बड़हिया के चिन्टू सिंह पिता रामतपस्या सिंह बड़हिया वार्ड 6 रामचरण दुअन्नी टोला निवासी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसे लेकर कांड संख्या 133/22 दर्ज किया गया। इन दोनों कांडों में रौशन सिंह फरार चल रहा था। काफी दिनों तक बड़हिया पुलिस उसकी तलाश करती रही, मगर नाकामी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया। तकनीकि अनुसंधान के आधार पर 29 दिसंबर 2023 की रात्रि छापामारी कर रामपुर डुमरा से रौशन को गिरफ्तार किया गया।
एसपी श्री कुमार ने बताया कि रौशन एक शातिर अपराधी है। जिसके द्वारा पटना में भी दो अन्य हत्याकांड पंचमहला थाना एवं अथमलगोला थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया था तथा एक हत्या के प्रयास की घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र में किया गया है, जिसमें दो बार जेल भी गया है।