नशे में पकड़े गए चार लोग, दो बार पकड़े गए दो आरोपी भी शामिल
- Post By Admin on Nov 13 2024
लखीसराय : जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने नशे की हालत में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो पहले भी नशे में पकड़े जा चुके हैं। उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि दोबारा पकड़े गए आरोपियों में देवघर निवासी अरुण कुमार वर्मा और गौसगंज निवासी उपेंद्र राम शामिल हैं। अरुण कुमार वर्तमान में लखीसराय के संससार पोखर पचना रोड पर रह रहे हैं। जबकि उपेंद्र राम तेतरहट थाना क्षेत्र के गौसगंज वार्ड 14 का निवासी है।
इसके साथ ही पहली बार नशे में पकड़े गए दो अन्य लोग भी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गुमटी से गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें किउल थाना के इटहरी निवासी कुंदन कुमार और मुंगेर जिले के तारापुर निवासी बादल कुमार शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए चारों व्यक्तियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक कदम है।