बच्चों के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत स्थिर
- Post By Admin on Mar 30 2024
लखीसराय : आपसी रंजिश में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घटना बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर के समीप की है। बताया जाता है कि बड़हिया वार्ड 8 निवासी रामप्रकाश सिंह का पुत्र कुंदन कुमार टाल से भूसा लेकर घर लौट रहा था। उसी वक्त पांच की संख्या में घात लगाए अपराधियों ने पहले कुंदन के साथ मारपीट किया फिर हत्या की नियत से गोली चला दिया। गोली कुंदन कुमार के हाथ में लगी है। फिलहाल उसे बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां जख्मी कुंदन का ईलाज किया जा रहा है। जख्मी कुंदन बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से ही बड़हिया निवासी बजरंगी सिंह और मान सिंह के द्वारा जान मारने की धमकी दी जा रही थी। बताया जाता है कि अपराधियों ने कुंदन पर फायरिंग के बाद उसके छोटे भाई पर भी फायरिंग कर दहशत फैलाया है। फिलहाल बड़हिया पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है।