पेट में बंधे बच्चे के साथ महिला की नहर से मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
- Post By Admin on Oct 14 2024

पश्चिमी चंपारण : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक महिला और उसके दो साल के बेटे की डेड बॉडी नहर से बरामद किया गया है। तिरहुत मुख्य कैनाल के मथौली साइफन के पास से दोनों के शव को रिकवर किया गया। बता दे कि महिला कई दिनों से लापता थी। महिला ने अपने बच्चे को गमछे से बांध रखा था। स्थानीय मछुआरा सेठ महतो ने बताया कि, जब वह मछली मारने नहर में गया था तो देखा कि एक महिला का का शव नहर के साइफन के पास फंसा हुआ है। महिला ने एक बच्चे को पेट में गमछा से बांधा हुआ था। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मिलते ही मोबाइल पुलिस 112 वहां पहुंच गई। उनके साथ बैरिया थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चे समेत महिला का शव नहर से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान कराई जा रही है। दोनों के शवों की तस्वीरें जारी की गई हैं।
घटनास्थल पर उपस्थित लोगो ने बताया कि एक-दो दिन पहले मनवापुर थाना क्षेत्र के किसी महिला के गायब होने की बात हो रही थी। लोगों ने बताया कि उसी महिला का शव हो सकता है। मगर किसी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। बच्चे समेत महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस इसे पहली नजर में आत्महत्या मानकर छानबीन कर रही है। मान रही है कि महिला ने पानी में कूद कर आत्महत्या की है ।
साथ ही, पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है।ताकि मौत के पीछे की वजह पता चल सके। क्योंकि शव की पहचान होने के बाद ही घटना के पीछे के कर्म का पता आसानी से चल सकेगा।