टाॅप टेन में शामिल अपराधी गिरफ्तार
- Post By Admin on Aug 31 2024
लखीसराय : कबैया थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टाॅप टेन अपराधियों में से एक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज्यवर्द्धन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम कौशल यादव है, जो 2022 से वांटेड था।
कौशल यादव के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं, जिनमें से दो मामले अभी सक्रिय हैं और दो निष्क्रिय। पुलिस द्वारा की गई इस गिरफ्तारी को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।