रास्ता विवाद में चली गोली, मां-बेटी घायल
- Post By Admin on May 17 2024

लखीसराय : रास्ते के विवाद में मां-बेटी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने की घटना प्रकाश में आई है। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही सुदामा कुमार और पंकज राम के बीच रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान सुदामा कुमार के द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें पंकज राम की पत्नी उषा देवी को पीठ में और उसकी बेटी कल्याणी कुमारी के हाथ में गोली लग गई। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
इस संबंध में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पिपरिया पुलिस सूचना के बाद अपराधी की गिरफ्तारी में जूट गई है। जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।