उत्पाद विभाग की कार्यवाही में 16 गिरफ्तार
- Post By Admin on Mar 29 2024

लखीसराय : उत्पाद टीम ने शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह के निकट जांच अभियान चलाकर 11 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। इनमें एक को दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। दूसरी बार पकड़ाया पियक्कड़ वार्ड 9 बड़ी दरगाह निवासी मो. कुददुस का पुत्र मो. अल्ला रखा है। इसके अलावा पकड़ाए लोगों में वार्ड 8 बड़ी दरगाह निवासी मकबुल नट का पुत्र कमल नट, स्व. मनान नट का पुत्र मुस्तफा नट, कलाम नट, स्व. मो. चमरू का पुत्र मो. लाल, नागो चौधरी का पुत्र उमेश चौधरी, मंसूरचक निवासी मो. कमाल का पुत्र मो. इलियास, स्व. मो. सुल्तान का पुत्र मो. सद्दाम, धर्मरायचक निवासी स्व. किसुन राम का पुत्र पैरू राम, छज्जु मुहल्ला बिहार नालन्दा निवासी मो. असलम का पुत्र मो. जावेद, संतर मुहल्ला वार्ड 13 निवासी रामचन्द्र मंडल का पुत्र अजय कुमार शामिल है। इसके अलावा जलप्पा स्थान थाना किउल क्षेत्र में भी दो पीने वाले को नशे की हालत में पकड़ा गया है। जिनमें खैरी वार्ड 4 निवासी विनो यादव का पुत्र ढुलाकी यादव तथा लाखोचक किउल निवासी राजेन्द्र यादव का पुत्र मुकेश कुमार शामिल है। वहीं, नीमा मोड़ हलसी थाना क्षेत्र से तीन पीने वाले पकड़ाए है। इनमें हलसी वार्ड 9 निवासी स्व.देवनारायण साव का पुत्र कुन्दन कुमार, सिकंदर राम का पुत्र राजेश कुमार तथा गेंदों राम का पुत्र चन्द्रदेव कुमार शामिल है। इसकी जानकारी उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने दी।