फॉर्च्यून इंडिया की 'मोस्ट पावरफुल वूमेन' सूची में नीता अंबानी प्रथम, दूरदर्शी नेतृत्व को मिला सम्मान
- Post By Admin on Jul 11 2026
नई दिल्ली : रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम. अंबानी को *फॉर्च्यून इंडिया* की 'मोस्ट पावरफुल वूमेन' सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, संस्थान निर्माण की प्रतिबद्धता और समावेशी विकास के प्रति उनके निरंतर योगदान की पहचान माना जा रहा है।
नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य किया है। फाउंडेशन के माध्यम से देशभर में 10 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया गया है, जिनमें 2.9 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं।
रिलायंस फाउंडेशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह उपलब्धि इस विश्वास को भी रेखांकित करती है कि वास्तविक सफलता का आकलन उन लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से होता है, जिन तक विकास की पहल पहुंचती है। नीता अंबानी के नेतृत्व में फाउंडेशन लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के समग्र विकास और सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत है।