सूर्यगढ़ा में 16 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, आयोजन को लेकर बैठक
- Post By Admin on Sep 01 2026
लखीसराय : सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र स्थित स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर परिसर में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा आयोजन समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हर वर्ष की तरह इस बार भी 16 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। आयोजन समिति की ओर से पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूर्यगढ़ा थाना को लिखित सूचना भी दी गई है। बैठक में समिति के सचिव गोपाल शर्मा, भोला शर्मा, पूर्व संरक्षक सिकंदर शर्मा, राजू शर्मा, अंगद शर्मा समेत समिति के अन्य सदस्य और दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।