डॉ. निहारिका संग सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट ने मनाया रंगारंग डांडिया उत्सव

  • Post By Admin on Sep 21 2025
डॉ. निहारिका संग सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट ने मनाया रंगारंग डांडिया उत्सव

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था की ओर से शनिवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल की डॉक्टर निहारिका रहीं। उन्होंने माता रानी को भोग लगाकर आरती की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उत्सव में संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेंबरों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डांडिया क्वीन का ताज विजेता सदस्य को पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य विजेताओं को भी उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान जमकर मस्ती और उल्लास का माहौल रहा।

संस्था की ओर से डॉ. निहारिका को दुर्गा सप्तशती की पुस्तक और माता रानी की चुन्नी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शहर की उभरती कलाकार मुस्कान केसरी को भी इसी तरह सम्मानित किया गया।

मौके पर संस्था की संयोजक बबली कुमारी, अध्यक्ष रेणु गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. वेणुवर्ती, मीडिया प्रभारी सुनीता प्रकाश, सचिव ज्योति, मोनिका अरोड़ा, अर्चना सिंह, मीरा गुप्ता, पूनम गुप्ता, निशा शर्मा, बिमला गुप्ता, शालिनी गुप्ता, रजनी सिंह, रेखा सिंह, विजयलक्ष्मी सहित संस्था की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।