सामाजिक कुरीतियों को उकेरती मकड़जाल पुस्तिका का लोकार्पण

  • Post By Admin on Feb 05 2023
सामाजिक कुरीतियों को उकेरती मकड़जाल पुस्तिका का लोकार्पण

मुजफ्फरपुर : रविवार को जिला स्थित आर.पी.एस. कच्ची पक्की रोड, अतरदह के सभागार में नाटककार सुनील कुमार प्रिय की कृति "मकड़जाल" का लोकार्पण डॉ. कुमार विरल अध्यक्ष, डॉ. राम ललित सिंह राज्य उपाध्यक्ष, कुमार विनिताभ राज्य सचिव व डॉ. रंजीत पटेल द्वारा किया गया।

परिचर्चा में बोलते हुए कुमार विरल ने सुनील प्रिय को उत्कृष्ट रचनाकार बताया। डॉ. रामललित सिंह ने कहा हमारा समाज जीन कुरीतियों, अंधविश्वासों, अपहरण, भ्रष्टाचार और राजनीत के घिनौने खेल से घिरा है उसका जीवंत दस्तावेज है "मकड़जाल"। जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव विनिताभ जी ने सुनील कुमार "प्रिय" को उदीयमान नाटककार और प्रबुद्ध लेखक की संज्ञा दी। डॉ. रंजीत पटेल ने उन्हें संभावनाओं से भरा साहित्यकार कहा।

दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कवि  सुनील कुमार ने "लाल लाल लीची" कविता सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कवि अंजनी कुमार पाठक ने अपनी कविता के ओजस्वी प्रस्तुति के लिए खूब तालियां बटोरी। उमेश राज व डॉ. रंजीत पटेल ने नवगीत के माध्यम से प्रशंसा बटोरी। कवि विनिताभ कुमार ने "गांव बदल गई" शीर्षक कविता की प्रस्तुति से सदन की वाहवाही लूटी। डॉ. रामललित सिंह ने "मां" शीर्षक कविता का पाठ करते हुए जन मानस में मां के प्रति अनुराग पैदा करने का जज्बा पैदा किया। डॉ. कुमार विरल ने "तोहरा गांव लुटल जाई, लड़ाई तोहरा लड़े के परी" जैसे क्रांति गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। कवि सुनील प्रिय ने "क्रांति की पढ़ाई " कविता से लोगों को उज्ज्वलित किया।