मुजफ्फरपुर: जिला स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप 2023 सफलतापूर्वक संपन्न

  • Post By Admin on Apr 05 2023
मुजफ्फरपुर: जिला स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप 2023 सफलतापूर्वक संपन्न

मुजफ्फरपुर : जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में मिठनपुरा स्थित "वैशाली इन्सटिट्युट ऑफ बिजनेस एवं रूरल मैनेजमेंट" महाविद्यालय के सभागार में "वैशाली मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट जिला अंडर-17 (ओपेन और बालिका) शतरंज प्रतियोगिता 2023" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि होली मिशन स्कूल के निदेशक श्री गणवंत कुमार मल्लिक रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एन.पी.एस. नंदा रहें।साथ ही प्रशासनिक आधिकारी प्रो. अविनाश कुमार, रविशंकर कुमार, रवि वर्मा इनके अलावा डॉ. आर.बी.पी. सिंह, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. कामोद कुमार, डॉ. पवन चौधरी, डॉ. एस.के. मुख्तार, डाॅ. शुभंकर कुमार बोस, डॉ. गुंजन कुमार, प्रो. शिवम सिंह ने बारी-बारी से सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किए।

संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी, अविनाश कुमार के द्वारा बच्चों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया और कहा आगे और भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के प्रांगण मे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आभास कुमार, संजय वर्मा, अजय कुमार, सुमंत चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मंच संचालन जिला शतरंज संघ के सचिव राजीव रंजन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रविशंकर कुमार ने किया। 

मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार के अनुसार:-
अंडर-17 (बालिका वर्ग) में 4 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) मरियम फातिमा 4 (10) अंक।
(2) कृति कुमारी 3 (8) अंक।
(3) आदया 3 (6) अंक।
(4) बबली 2 (3) अंक।

अंडर-17 (बालक वर्ग) में 4 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम:
(1) यथार्थ नथानी 4 (10) अंक।
(2) तेजस शांडिल्य 2.5 (8) अंक।
(3) अभिज्ञान मेहता 2.5 (7) अंक।
(4) देव राज 2 (4) अंक । 

अंडर-19 (बालिका वर्ग) में 4 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
 (1) मरियम फातिमा 4 (10) अंक।
(2)आदया 3.5 (8.5) अंक।
(3) आदया श्री 2.5 (7.5) अंक।
(4)  कृति कुमारी 2.5 (5) अंक। 

अंडर-19 (बालक वर्ग) में 4 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम:
(1) अमृत रौनक  3.5 (10) अंक।
(2) यथार्थ नथानी 3.5 (9) अंक।
(3) तेजस शांडिल्य 3 (8) अंक।
(4) देव राज 3 (6) अंक । 

उक्त आयोजन के विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसका अंडर-17 आयु वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 07 अप्रैल से पूर्णिया मे आयोजित हो रहा है। उक्त बात की जानकरी सचिव राजीव कुमार रंजन के द्वारा किया गया।