हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में मधेपुरा का दबदबा, नालंदा दूसरे और मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर

  • Post By Admin on Sep 03 2026
हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में मधेपुरा का दबदबा, नालंदा दूसरे और मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर

मुजफ्फरपुर : नेहरू स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 अगस्त को हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार (HFSB) के तत्वावधान में आयोजित तीसरी स्टेट हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिहार के 10 से अधिक जिलों के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी मार्शल आर्ट्स प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक रंजन कुमार और HFSB के अध्यक्ष निरंजन कुमार ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, उप महापौर मोनालिसा, चेयरमैन सुनील कुमार और डायरेक्टर रणधीर कुमार मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।प्रतियोगिता के ओवरऑल परिणाम में मधेपुरा जिला प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बना। नालंदा जिला दूसरे और मुजफ्फरपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा। संघ के महासचिव अमन झा ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महासचिव अमन झा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मैदान में किया गया परिश्रम आगे चलकर देश के लिए गौरव का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि यह जीत शुरुआत है और खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य जोधपुर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का परचम लहराना है। अमन झा ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदक विजेता 18 से 21 सितंबर 2026 तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।