राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर लखीसराय का कब्जा
- Post By Admin on Jun 18 2024
.jpg)
लखीसराय : बीते 15-16 जून को दो दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का मोतिहारी में आयोजन किया गया। चौथे राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप जो कि मोतिहारी के खेल भवन में आयोजन किया गया जिसको उद्घाटन बिहार के खेल मंत्री के द्वारा किया गया। नौ गोल्ड, दो सिल्वर और नौ ब्रांच मेडल पाकर लखीसराय ने बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 25 किलो में अनामिका रानी को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ जो कि कोट एरिया की रहने वाली है। इनके पिता का नाम राजेश कुमार सिंह है। अंडर 27 किलो में मानवी कुमारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, पिता विनय कुमार, पता पुलिस लाइन। अंडर 38 किलो में कोमल कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, पिता संजय वर्मा, निवासी बाजार समिति। अंडर 41 किलो में विनीता भारती ने कांस्य मेडल प्राप्त किया, पिता सुरेंदर साव, पता संतर मोहल्ला, अंडर 47 किले में तुलसी कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया पिता कैलाश रजक निवासी पंजाबी मोहल्ला।
सब जूनियर बालक वर्ग में कुणाल कुमार ने अंडर 27 किलो में कांस्य पदक प्राप्त किया, पिता राजेश कुमार सिंह पता कोर्ट एरिया। अंडर 18 किलो में अनुराज कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, पिता रामप्रवेश कुमार, निवास महात्मा गांधी रोड, आनंद कुमार ने अंडर 32 किलो, पिता रामप्रवेश कुमार निवास महात्मा गांधी रोड रजत पदक प्राप्त किया, दिव्यांशु कुमार ने अंडर 38 किलो पिता शशिभूषण कुमार, निवास पुराना टोला मोकना, में रजत पदक प्राप्त किया, रौनक राजा ने अंडर 41 किलो पिता सुलेंदर साव, निवास कबैया रोड कांस्य पदक प्राप्त किया।
कैडेट गर्ल्स में सिमरन कुमारी ने अंडर 148 cm पिता संजय साव, निवास नियर कोर्ट एरिया, कांस्य पदक प्राप्त किया। अमीषा पटेल अंडर 152 cm पिता अशोक कुमार, निवास कोर्ट कैम्पस स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अस्मिता कुमारी अंडर 164 cm पिता गोपाल रजक, निवास हसनपुर, स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
कैडेट बॉयज़ में तेजस रंजन अंडर 156 cm पिता विकास रंजन, निवासी पुरानी बाजार कांस्य पदक प्राप्त किया। अथर्व कुमार अंडर 158 cm, पिता पिकेश साव, निवास महात्मा गांधी रोड, स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अभिनव कुमार अंडर 160 cm, पिता स्वर्गीय बब्लू कुमार, निवास नया टोला मकुना, कांस्य पदक प्राप्त किया। सौरव कुमार अंडर 180 cm, पिता राधे साव, निवास नियर आर.लाल कॉलेज, कांस्य पदक प्राप्त किया।
जूनियर गर्ल्स चांदनी कुमारी अंडर 42 किलो, पिता रंजीत कुमार, निवास नियर शांति कॉम्प्लेक्स, स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अरुणा कुमार अंडर 46 किलो, पिता महेश कुमार, निवास पुरानी बाजार चितरंजन रोड, कांस्य पदक प्राप्त किया। बादल गुप्ता ने टीम कोच के रूप में ड्रीम्स ऑफ़ माइंड ताइक्वांडो एकेडमी के पुराने खिलाड़ी नेशनल मेडलिस्ट मंजीत कुमार पिता विजय यादव, निवास छोटी कबैया को नियुक्त किया। टीम मैनेजर के रूप में रणबीर राज डी.ए.वी के नेशनल खिलाड़ी, पिता महाजन प्रसाद, को नियुक्त किया गया।
बादल गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 29 व 30 जून 2024 को ओडिशा के कटक में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सभी खिलाड़ी में खुशी की लहर है।