फर्स्ट खो-खो वर्ल्ड कप चैंपियन मोनिका एवं एम. एस. त्यागी होंगे सम्मानित
- Post By Admin on Feb 15 2025
 
                    
                    लखीसराय : खो-खो की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में आगामी सीनियर नेशनल खो-खो पुरुष और महिला चैंपियनशिप-2025 के लिए बिहार स्टेट की खो-खो टीम का चयन ट्रायल सूर्यगढ़ा स्थित पब्लिक हाई स्कूल मैदान में कल, 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर फर्स्ट खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतने देश का नाम रौशन करने वाली बिहार की बेटी मोनिका का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
साथ ही, वर्ल्ड कप के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने और भारतीय खो-खो को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाने वाले खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एम. एस. त्यागी को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खो-खो खिलाड़ी, कोच, सेक्रेट्री और खेल प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जिला खो-खो संघ और खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के कुशल नेतृत्व में की जा रही है और इसमें रोड शो भी निकाला जाएगा। यह आयोजन खो-खो को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
 
                            .jpg) 
    .jpg) 
     
     
     
    