बिहार के गौरव ईशान किशन को 1 करोड़ की सम्मान राशि, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
- Post By Admin on May 15 2026
पटना: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान किशन ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और संघर्ष के दम पर न सिर्फ भारतीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है, बल्कि देश-दुनिया में बिहार का नाम भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए ईशान किशन प्रेरणा के स्रोत हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी वे भारतीय क्रिकेट में नए कीर्तिमान स्थापित करें। गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके प्रदर्शन की देशभर में सराहना हो रही है।