जोरों से चल रही रामघाट महावीर मंदिर निर्माण कार्य, 22 को होगी शिखर कलश स्थापना

  • Post By Admin on Jan 18 2024
जोरों से चल रही रामघाट महावीर मंदिर निर्माण कार्य, 22 को होगी शिखर कलश स्थापना

लखीसराय: जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र में एनएच 80 किनारे स्थित रामघाट महावीर मंदिर पहाड़पुर में युद्धस्तर पर मंदिर का शिखर और मंडप निर्माण कार्य चल रहा है। अयोध्या में रामलाल के विराजमान होने के साथ ही यहां भी उसी दिन मंदिर के मंडल पर कलश स्थापना का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके लिए तैयारी जोरों पर की जा रही है।

मंदिर के महंत संत सियाराम दास जी ने बताया कि अभी 10 वें साल में अखंड रामधुनी संकीर्तन यज्ञ जारी है। मनौती 11 साल की ही थी, परंतु भूल-चूक माफ के नाम पर अतिरिक्त एक साल तक और इसे बढ़ाया गया है। रामधुन की महिमा का वर्णन करते हुए संत ने कहा कि एक समय ऐसा भी था कि उनके मंदिर का खर्च ट्रक डाईवर की तरह मेहनत-मजदूरी करने के बाद मुश्किल से पूरा होता था। आज नामधुन संकीर्तन यज्ञ की महिमा है कि लगभग हर दिन 5500 रुपए खर्च हो रहे हैं। रामधुनी संकीर्तन के लिए भी जिले के अलग-अलग गांवों सें श्रद्धालु भक्त आते है। अपना समय और दान भी देते हैं। दिन में जहां महिलाओं ने रामधुनी संकीर्तन गाने का दौर जारी रखा हुआ है वहीं रात्रि में पुरूष इसे जारी रखते हैं। उन्होंने भक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि जहां रामधुनी वहां कौन कमी। धरती पर राम नाम के जरिये हर असंभव काम को संभव किया जा सकता है।