तेजस्वी यादव ने पलायन के मुद्दे पर साधा सरकार पर निशाना
- Post By Admin on Oct 10 2024

पटना : बिहार के उप-मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहारियों के पलायन के मुद्दे पर नीतीश सरकार को एक बार फिर घेरा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर कुछ आंकड़ें शेयर करते हुए यह दावा किया है कि राज्य से हर साल लगभग 5 करोड़ लोग पलायन करते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा हैं कि, 'केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिए गए आँकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष बिहार से लगभग 3 करोड़ लोग पलायन करते है। ये वो आँकड़े है तो श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत है। एक अनुमान के अनुसार बिहार से लगभग 5 करोड़ लोग प्रतिवर्ष अस्थायी नौकरी-रोजगार के लिए पलायन करते है। 20 वर्षों की नीतीश-बीजेपी सरकार में पलायन के आँकड़े भयावह हैं। 20 वर्षों में NDA सरकार ने बिहार में उद्योग-धंधे लगाने की दिशा में कोई सकारात्मक कार्य नहीं किए।'
डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए राजद नेता ने आगे लिखा हैं कि, मुख्यमंत्री कहते है कि बिहार में समुद्र नहीं इसलिए हम उद्योग नहीं लगवा पाएंगे। लेकिन इच्छाशक्ति के बल पर हमारे 17 महीनों के कार्यकाल में राजद अधीन उद्योग विभाग ने निवेशकों से 50 हज़ार करोड़ के MoU साइन करवाए।
लगभग 10 वर्षों से बिहार में डबल इंजन की सरकार है। बिहार ने NDA को 2014 में 31, 2019 में 39 और 2024 में 30 सांसद दिए उसके बावजूद बिहार को उसका वाज़िब हक़-अधिकार नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार बनने पर बिहार के श्रमवीरों को बिहार में ही काम देंगे। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, औद्योगिक क्लस्टर एवं उद्योग-धंधे स्थापित करेंगे तथा सबको अपने गृह राज्य बिहार में ही काम मिलेगा।