मध्य प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 111 चीज़े में से 11-20 ।
मध्य प्रदेश का गौरव : जावरा चौपाटी के राजा को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मिली जगह
  • Post by Admin on Aug 29 2025

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में ‘ज्वाला श्री गणेश उत्सव समिति’ ने अपने 15वें गणेशोत्सव के दौरान इतिहास रच दिया। समिति द्वारा तैयार की गई विशाल 22 फीट ऊंची मिट्टी की गणेश प्रतिमा को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस प्रतिमा को 'चौपाटी के राजा' के नाम से जाना जाता है। यह उपलब्धि न केवल जावरा और रतलाम के लिए गर्व का विषय   read more

इंदौर : सड़कों के नाम बदलने के मामले ने पकड़ा तूल, पार्षद के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश
  • Post by Admin on Aug 23 2025

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में रोड के नाम बदलने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि स्थानीय कांग्रेस पार्षद फातिमा रफीक खान ने नगर निगम की अनुमति के बिना ही चंदन नगर क्षेत्र की कुछ सड़कों के नाम बदल दिए और नए साइन बोर्ड लगवा दिए। इस मामले की जानकारी मिलते ही मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने सख्त रुख अपनाया और पार्षद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मेयर ने स्पष्ट किया कि   read more

वोट चोरी आरोप पर सिंधिया का पलटवार, कहा- जिनका वोट बैंक जब्त, वही लगाएंगे इल्जाम
  • Post by Admin on Aug 08 2025

भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बार-बार लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखा पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा, "जिनका वोट बैंक जब्त हो गया है, वही तो वोट चोरी का आरोप लगाएंगे।" दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और विपक्षी दल चुनाव आयोग को घेरने में जुटे हैं।   read more

श्रावण के पहले सोमवार पर उज्जैन में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर होंगे रवाना
  • Post by Admin on Jul 14 2025

उज्जैन : श्रावण मास के पहले सोमवार को उज्जैन स्थित विश्वविख्यात महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह 2:30 बजे पट खुलते ही मंदिर में शिवभक्तों का तांता लग गया। पूरे परिसर में "जय श्री महाकाल" और "हर हर महादेव" के जयघोष गूंजने लगे। भक्तों ने भस्मारती और सामान्य दर्शन का लाभ उठाया। श्रावण मास की परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल की प्रथम सवारी आज दोपहर 4   read more

सीएम काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भरा पानी, पेट्रोल पंप सील
  • Post by Admin on Jun 27 2025

रतलाम : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की सुरक्षा में भारी चूक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ‘एमपी राइज 2025’ रीजनल कॉन्क्लेव में शामिल होने रतलाम आ रहे मुख्यमंत्री के काफिले की 19 इनोवा गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह चौंकाने वाली घटना गुरुवार देर रात ढोसी गांव स्थित भारत पेट्रोलियम के ‘शक्ति फ्यूल्   read more

दरिंदगी की हदें पार : दुष्कर्म के बाद महिला की नृशंस हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 26 2025

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी आंतें बाहर आ गईं और इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गांव के दो आरोपियों—सुनील और हरि को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 24 मई की सुबह महिला बेहोशी की हालत   read more

BJP नेता ने महिला संग एक्सप्रेसवे पर बनाए संबंध, वीडियो लीक होने के बाद FIR दर्ज
  • Post by Admin on May 24 2025

इंदौर : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर के एक व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्यवाही सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें कथित तौर पर आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर ऐसी हरकतें करते देखा जा सकता है। आरोपी की पहचान मनोहरलाल धाकड़ के रूप में हुई है, जिन्हें भाजपा नेता बताया जा   read more

भारत-पाक तनाव : सेना को गोला-बारूद देने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, ये है वजह
  • Post by Admin on May 04 2025

जबलपुर : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है। जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली बड़ी फैक्ट्रियों में से एक है। यह सशस्त्र बलों को गोला-बारुद उपलब्ध कराती है। वहीं इसके पीछे की वजह के बारे में बताया गया है कि उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया   read more

मौज-मस्ती में गई दोस्त की जान, इंदौर में कंप्रेसर से हवा भरने के बाद फटी नसें
  • Post by Admin on Apr 14 2025

इंदौर : इंदौर में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के मजाक ने एक युवक की जान ले ली। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित आजाद नगर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ रामगोपाल दाल मिल में काम करने वाले मोतीराम खरगोन के साथ उसके दोस्तों ने शरारत करते हुए उसके शरीर में कंप्रेसर से हवा भर दी। हवा का दबाव इतना अधिक था कि उसकी नसें फट गईं और वह बेहोश हो गया। हालात बिगड   read more

प्यार, शक और डर के बीच जला रिश्ता, थाने में पति ने लगाई खुद को आग
  • Post by Admin on Apr 12 2025

भोपाल : भोपाल के गौतम नगर थाना परिसर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने अपनी पत्नी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और पत्नी उसी विवाद के चलते पुलिस स्टेशन पहुंची थी। पति को शक था कि पुलिस उसे गिरफ़्तार कर लेगी,   read more