ब्रोकली के चमत्कारी फायदे, हर दिन 1 महीने तक खाएं और देखें बॉडी में फर्क
- Post By Admin on Jan 24 2025

ब्रोकली फूल गोभी और पत्ता गोभी परिवार की एक महत्वपूर्ण सदस्य है। स्वास्थ्य के लिए एक अमृत के समान मानी जाती है। यह पौष्टिकता से भरपूर है और हर किसी की डाइट में शामिल करना चाहिए। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो गंभीर बीमारियों से बचाव चाहते हैं या उनका इलाज करना चाहते हैं। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झांजर के अनुसार, ब्रोकली के नियमित सेवन से शरीर को कई चमत्कारी लाभ मिलते हैं, जैसे कि मोटापा और डायबिटीज़ कंट्रोल में रहते हैं और दिल की सेहत बेहतर रहती है।
ब्रोकली के पोषक तत्व
ब्रोकली में महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के हर हिस्से के लिए लाभकारी होते हैं। 100 ग्राम ब्रोकली में कुल वसा 0.4 ग्राम, संतृप्त वसा 0.1 ग्राम, ट्रांस फैट 0 ग्राम, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट 0.2 ग्राम, प्रोटीन 2.4 ग्राम, फाइबर 3.3 ग्राम, शुगर 1.4 ग्राम, कैल्शियम 40 mg, आयरन 0.7 mg, पोटैशियम 293 mg, विटामिन C, K, A और ल्यूटिन जैसे तत्व शामिल होते हैं।
ब्रोकली खाने के फायदे
• कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: ब्रोकली में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो LDL कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। इसका सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है और आर्टिरीज को डैमेज होने से बचाता है।
• हड्डियों को मजबूत बनाता है: ब्रोकली में कैल्शियम, विटामिन K, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हड्डियों की ताकत बढ़ती है और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।
• सूजन कम करता है: ब्रोकली में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। विशेष रूप से, यह क्रॉनिक सूजन को नियंत्रित करने में प्रभावी है।
• डिटॉक्सिफिकेशन: ब्रोकली में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं। यह किडनी और लंग्स की सेहत को सुधारता है और त्वचा को निखारता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
• आंखों की रोशनी में सुधार: ब्रोकली में विटामिन A, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की रोशनी को सुधारने और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
ब्रोकली का सही सेवन
ब्रोकली का सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। हमेशा ब्रोकली के फूलों का ही सेवन करें, क्योंकि बाकी हिस्से में उतने पोषक तत्व नहीं होते।ब्रोकली को ओवर कुक न करें। ज्यादा उबालने से इसके पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं। इसे हल्का सा स्टीम करके खाएं, जिससे इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहें।