बीआरएबीयू के अंग्रेजी विभाग में गुरु-शिष्य परंपरा का दिखा उल्लास, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

  • Post By Admin on Sep 05 2026
बीआरएबीयू के अंग्रेजी विभाग में गुरु-शिष्य परंपरा का दिखा उल्लास, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह पूरी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली।

समारोह का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह, प्रो. इकबाल हुसैन, प्रो. मधु शालिनी, डॉ. तथागत बैनर्जी, प्रो. मधुर, डॉ. विनम्रता एवं डॉ. धर्मराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत विभाग के प्राध्यापकों ने पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को गुलाब का फूल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। प्राध्यापकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और निरंतर अध्ययन के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

मंच का संचालन छात्रा प्रशंसा सिंह ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में सज्जन कुमार, प्रशांत सिंह (केशव), राफे कमल हसन, सन्नी, ऋतिक, मनोदीप, आस्था, सुष्मिता, अर्पिता, शिवानी रानी, चंदन और आकांक्षा सहित विभाग के कई छात्र-छात्राओं की सक्रिय भूमिका रही।