बीजेपी कार्यकर्ता ने किया महिला नेता का अश्लील वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

  • Post By Admin on Jun 14 2023
बीजेपी कार्यकर्ता ने किया महिला नेता का अश्लील वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

मेरठ : सोशल मीडिया जितना फायदेमंद है उससे कहीं ज्यादा इसके नकारात्मक प्रभाव हैं। सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जो रातों रात किसी को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा सकता है। वहीं, किसी को चंद मिनटों में अर्श से फर्श पर गिरा सकता है। सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी बड़ा जल्दी वायरल हो जाता है। लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से प्रकाश में आया है। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की एक नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पार्टी के एक पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता की शिकायत पर एक भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता सोमदत्त विहार ने उसका फर्जी अश्लील वीडियो बनाया और उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो को वार्ड संख्या-18 से हमनाम भाजपा पार्षद रवींद्र (निवासी-सराय काजी) को भेज दिया। इस मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा में पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक कृत्य है। किसी महिला को इस तरह बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्यवाई करे।

पुलिस ने बताया कि भाजपा पार्षद ने एक फर्जी आईडी बनाकर महिला नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। पीड़िता ने संबंधित वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तुरंत भावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।