IIT Baba का संत प्रेमानंद महाराज के बारे में दिए बयान का वीडियो हो रहा वायरल
- Post By Admin on Mar 04 2025

मथुरा : अभय सिंह उर्फ IIT Baba इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनके वीडियो और हालिया घटनाक्रमों ने उन्हें चर्चाओं का केंद्र बना दिया है। हाल ही में उन्हें जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि, इसके बाद IIT Baba फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बीच, एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के बारे में बात कर रहे हैं।
IIT Baba ने अपने वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज के बारे में अपनी विचार रखते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं और उनकी बातें सुनकर मन को बहुत शांति मिलती है। IIT Baba ने आगे बताया कि जब वह वृंदावन गए थे, तो उन्होंने सोचा था कि प्रेमानंद महाराज से एक बार मिलते हैं, लेकिन वहां पर उनके आश्रम में उनसे मिलने के लिए पहले नंबर लगाना पड़ता है और लंबी लाइन में लगने के बाद ही उन्हें महाराज से मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि वह वृंदावन में दो दिन रहे थे और उनके आश्रम के पास ही ठहरे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
IIT Baba की गिरफ्तारी और जमानत
इससे पहले, IIT Baba को जयपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी दे रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें होटल से गिरफ्तार किया, तो उनके पास से गांजा भी बरामद हुआ। हालांकि, यह गांजा मात्र डेढ़ ग्राम था और जल्द ही उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास से बरामद गांजे की मात्रा बहुत कम थी।
IIT Baba की सोशल मीडिया पर चर्चा
IIT Baba इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। विशेष रूप से, उनका वीडियो जिसमें उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के बारे में अपनी राय दी, अब तेजी से फैल रहा है। यह बयान उनके अनुयायियों और सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन गया है।