वीर क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि पर उनके योगदानों को नमन 

  • Post By Admin on Jan 21 2025
वीर क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि पर उनके योगदानों को नमन 

नई दिल्ली : आज, 21 जनवरी का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है। विशेष रूप से रास बिहारी बोस, एक महान क्रांतिकारी की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद किया जाता है। आइए, जानते हैं आज के इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में

क्रांतिकारी से क्लर्क बने रास बिहारी बोस की अनूठी यात्रा

रास बिहारी बोस का जन्म 25 मई 1886 को बंगाल के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेना शुरू किया और जल्द ही एक प्रमुख क्रांतिकारी नेता बन गए। उनका सबसे प्रसिद्ध कार्य था 1912 में लार्ड चार्ल्स हार्डिंग पर बम फेंकने की कोशिश।

यह घटना 23 दिसंबर 1912 को कोलकाता में हुई। जब लार्ड हार्डिंग को मारने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, बम विस्फोट के बाद हार्डिंग घायल हो गए, लेकिन बच गए। इस घटना के बाद रास बिहारी बोस को गिरफ्तार होने का डर था और उन्होंने देहरादून में क्लर्क की नौकरी शुरू कर दी। फिर, उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए जापान में शरण ली। जहां उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए जापान के नेतृत्व से मदद प्राप्त की।

आजाद हिंद फौज के गठन में रास बिहारी बोस का योगदान

रास बिहारी बोस ने 1943 में सुभाष चंद्र बोस को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नेताजी को इंडियन इंडिपेंडेंस लीग और इंडियन नेशनल आर्मी की कमान सौंपने का महत्वपूर्ण कार्य किया। 21 जनवरी 1945 को रास बिहारी बोस का निधन जापान में हुआ, लेकिन उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कभी भुलाया नहीं जा सकता।

21 जनवरी को घटित अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ

•    2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का विमान सूर्य किरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

 ⁠•    2007 : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट सीरीज जीती।

 ⁠•    2000 : एशिया का पहला ‘स्प्लिट लिवर’ ट्रांसप्लांट हांगकांग में हुआ।
 ⁠
•    1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास एक यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत हुई।

•    1986 : भारतीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ।
    
•    1981 : तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया।

•    1958 : भारत में कॉपीराइट एक्ट लागू किया गया।

•    1950 : अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन हुआ।
    
•    1924 : रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी।

21 जनवरी का दिन भारतीय और वैश्विक इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। सुदामा न्यूज़ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को सलाम करते हुए रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि पर उनकी वीरता और समर्पण को याद करता हैं।