40 हजार रुपये किराए वाली पीजी में रहना चाहती थी निकिता

  • Post By Admin on Dec 17 2024
40 हजार रुपये किराए वाली पीजी में रहना चाहती थी निकिता

बेंगलुरु : एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों में से तीन को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और साला अनुराग शामिल हैं। ये सभी आरोपियों को बेंगलुरु पुलिस ने क्रमशः गुरुग्राम और प्रयागराज से पकड़ा। एक अन्य आरोपी, चचेरा ससुर सुशील सिंघानिया, अभी भी फरार है।

गुरुग्राम से पकड़ी गई निकिता सिंघानिया

बेंगलुरु पुलिस ने बीते शनिवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम में गिरफ्तार किया। निकिता सेक्टर-57 के एक पीजी में किराये पर रह रही थी और वहां से ठिकाना बदलने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बेंगलुरु पुलिस को सूचना मिली थी कि निकिता काफी समय से इस पीजी में रह रही थी।

पीजी बदलने की योजना थी, लेकिन नहीं हो पाई शिफ्टिंग

निकिता सिंघानिया बीते 8 दिसंबर को एक लग्जरी पीजी में शिफ्ट होना चाहती थी। जिसके लिए उसने पहले ही किराये के पैसे और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज जमा कर दिए थे। उक्त पीजी का किराया 40,000 रुपये था। जिसमें एक महीने का किराया और सुरक्षा राशि भी शामिल थी। हालांकि, बीते 9 दिसंबर को अतुल सुभाष की आत्महत्या के कारण वह शिफ्ट नहीं हो पाई और अगले दिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस वेरिफिकेशन का था आवेदन

निकिता ने पीजी में शिफ्ट होने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था। जो बीते 9 दिसंबर को बेंगलुरु पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को आशंका थी कि निकिता इस दौरान किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो सकती थी इसलिए पीजी के आसपास घात लगाकर बैठी पुलिस ने बीते 9 दिसंबर को गुरुग्राम से उसे गिरफ्तार कर लिया।

अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला

कथित रूप से अतुल सुभाष की आत्महत्या के पीछे परिवारिक विवादों का आरोप है। जिसमें उसकी पत्नी और ससुराल के अन्य सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला उस समय चर्चा में आया जब अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग बढ़ गई थी और अब बेंगलुरु पुलिस ने एक के बाद एक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।