UIDAI अपडेट : आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए जारी हुई नई दस्तावेज़ सूची
- Post By Admin on Jul 09 2025

नई दिल्ली : आधार कार्ड से जुड़े नियमों में एक अहम बदलाव करते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने वर्ष 2025-26 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की नई सूची जारी कर दी है। अब नया आधार बनवाने या मौजूदा आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या रिश्ते की जानकारी अपडेट कराने के लिए लोगों को इन नए नियमों का पालन करना होगा।
UIDAI के मुताबिक ये नए नियम न सिर्फ भारतीय नागरिकों, बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों, 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों और भारत में दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे नागरिकों पर भी लागू होंगे।
आधार के लिए चार प्रमुख प्रमाण अनिवार्य
UIDAI ने दस्तावेजों को चार श्रेणियों में विभाजित किया है, जो आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन के लिए अनिवार्य होंगे:
-
पहचान प्रमाण (Identity Proof)
-
पते का प्रमाण (Address Proof)
-
जन्म तिथि प्रमाण (Date of Birth Proof)
-
रिश्ते का प्रमाण (Relationship Proof)
कौन-कौन से दस्तावेज होंगे मान्य?
पहचान प्रमाण के लिए:
-
पासपोर्ट
-
पैन कार्ड (ई-पैन भी मान्य)
-
वोटर आईडी
-
ड्राइविंग लाइसेंस
-
सरकारी या पीएसयू द्वारा जारी फोटो आईडी
-
नरेगा जॉब कार्ड
-
पेंशनर आईडी
-
ट्रांसजेंडर आईडी
पते के प्रमाण के लिए:
-
बिजली, पानी, गैस या लैंडलाइन का ताज़ा बिल (3 महीने के भीतर)
-
बैंक पासबुक/स्टेटमेंट
-
राशन कार्ड
-
पासपोर्ट
-
रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट
-
सरकार द्वारा जारी आवास प्रमाण पत्र
जन्मतिथि के प्रमाण के लिए:
-
स्कूल की मार्कशीट
-
पासपोर्ट
-
जन्मतिथि युक्त पेंशन दस्तावेज़
-
राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र
रिश्ते के प्रमाण के लिए:
-
परिवार के मुखिया से संबंध दर्शाने वाले अधिकृत दस्तावेज़
14 जून 2026 तक मुफ्त ऑनलाइन अपडेट सुविधा
UIDAI ने नागरिकों को राहत देते हुए ऑनलाइन आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा को 14 जून 2026 तक बढ़ा दिया है। इस अवधि के दौरान आप myAadhaar पोर्टल पर जाकर पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज़ निशुल्क अपलोड कर सकते हैं। अपडेट के बाद, नागरिक अपने ई-आधार को पोर्टल से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यह बदलाव उन लोगों के लिए खास अहमियत रखता है जो बार-बार केंद्रों पर जाकर दस्तावेज़ जमा करने से बचना चाहते हैं। UIDAI का यह कदम आधार प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।