आज का राशिफल : मेष से मीन तक करियर, धन और रिश्तों में बनेंगे नए योग

  • Post By Admin on Jan 27 2026
आज का राशिफल : मेष से मीन तक करियर, धन और रिश्तों में बनेंगे नए योग

नई दिल्ली : आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए प्रगति, संतुलन और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है। जहां कुछ को करियर में नई दिशा मिलेगी, वहीं कई लोगों के लिए पारिवारिक सुख, आर्थिक लाभ और मानसिक शांति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का हाल—

मेष राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव से लाभ होगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन ग्रोथ में सहायक बनेगा। आय बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 4

वृष राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, इसलिए सक्रिय रहें। संपर्क सूत्र मजबूत होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। नई जानकारी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देंगे। सलाह से आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्रों को सफलता के योग हैं।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 7

मिथुन राशि

आज का दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक संपत्ति का मामला सुलझ सकता है। वरिष्ठों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं, पर स्थितियां जल्द अनुकूल होंगी। मित्र की समस्या सुलझाने में सहयोग करेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

कर्क राशि

दिन ठीक-ठाक रहेगा। उद्देश्यों पर फोकस बढ़ाएं। बिजनेस विस्तार के लिए समय अनुकूल है। प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों पर काम का दबाव रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 1

सिंह राशि

आज अनुकूल दिन है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत अधिक रहेगी, पर सफलता संतोष देगी। युवाओं को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्च संतुलित रखें और बचत पर ध्यान दें। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

कन्या राशि

दिन फेवरेबल रहेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। यात्रा से समय व धन खर्च हो सकता है। योग्यता से कठिन हालात का सामना करेंगे। स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाभ देगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2

तुला राशि

आज सुनहरा दिन है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ेगा, पर आपकी मेहनत बॉस को प्रभावित करेगी। बजट पर ध्यान दें। समझदारी से काम लें। दूसरों के मामलों से दूर रहकर अपने काम पर फोकस करें। छात्र पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशि

आज खुशियों से भरा दिन है। कार्य में सुधार पर ध्यान देंगे। बच्चे माता-पिता का ख्याल रखेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग का योग है। व्यवहार कुशलता से आर्थिक लाभ मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

शुभ रंग: ओरेंज | शुभ अंक: 8

धनु राशि

आज खास दिन है। भागदौड़ बनी रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों से शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। शुभ समाचार के योग हैं। महिलाओं के लिए दिन अनुकूल है। विदेश यात्रा की संभावना है।

शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 3

मकर राशि

दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति को लेकर मन रोमांचित रहेगा। नए अनुभव मिलेंगे। पारिवारिक कारणों से व्यवसाय पर कम समय दे पाएंगे, पर फोन से काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। सीनियर्स की बातों को गंभीरता से लें।

शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 9

कुंभ राशि

आज नई ऊर्जा और उमंग रहेगी। व्यवहार मधुर रहेगा। धार्मिक स्थल जाने का योग है। नए कार्य की शुरुआत में प्रभावशाली सहयोग मिलेगा। कोई सपना साकार हो सकता है। माता की खुशी बढ़ेगी।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2

मीन राशि

आज का दिन शुभ है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ चुनौतियां रहेंगी, पर समाधान संभव है। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें। छात्रों के लिए सफलता के योग हैं।

शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7