साप्ताहिक राशिफल : आर्थिक लाभ से लेकर सेहत तक, जानिए 12 राशियों का हाल
- Post By Admin on Nov 09 2025
नई दिल्ली : 10 से 16 नवंबर 2025 के बीच का सप्ताह सभी राशियों के लिए नए अवसरों और चुनौतियों से भरा रहेगा। कलाशांति ज्योतिष के साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस अवधि में कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, तो कुछ को सेहत और पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं लग्नराशि के आधार पर इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल —
मेष लग्नराशि:
इस सप्ताह मेष जातकों के खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन मध्य सप्ताह में कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक चिंता संभव है।
वृषभ लग्नराशि:
सप्ताह की शुरुआत धनलाभ से होगी। नए स्रोत खुल सकते हैं, साथ ही आकस्मिक यात्रा की संभावना रहेगी। मानसिक बेचैनी और अनावश्यक खर्च से बचें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा।
मिथुन लग्नराशि:
कार्यस्थल पर लाभ और पहचान मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। यात्रा और खर्च में वृद्धि के योग हैं।
कर्क लग्नराशि:
भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सहयोगी साथ देंगे। धन से जुड़े मामलों में परिश्रम करना पड़ सकता है। संतान से मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी।
सिंह लग्नराशि:
शुरुआत में सेहत का ध्यान रखें। धन से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। मध्य सप्ताह में भाग्य का साथ और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत में अनावश्यक खर्च से बचें।
कन्या लग्नराशि:
व्यापार और नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन मध्य सप्ताह में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
तुला लग्नराशि:
खर्च और स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखें। क्रोध से बचें, वरना पारिवारिक विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी और अचानक धनलाभ संभव है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
वृश्चिक लग्नराशि:
धन लाभ और पारिवारिक सौहार्द के योग हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी और संतान के साथ संबंध बेहतर होंगे। यात्रा संभव है, पर वैवाहिक जीवन में हल्की अनबन हो सकती है।
धनु लग्नराशि:
जीवनसाथी से लाभ और परिवार में खुशहाली रहेगी। आय में वृद्धि और शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। सप्ताहांत में वाणी पर संयम रखें और सेहत पर ध्यान दें।
मकर लग्नराशि:
आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। व्यापार और साझेदारी से लाभ होगा, पर निवेश से बचना बेहतर है। छात्रों को सफलता के लिए मेहनत करनी होगी।
कुंभ लग्नराशि:
आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चलें और माता की सेहत पर ध्यान दें।
मीन लग्नराशि:
शुरुआत में शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। सप्ताहांत में आलस्य और तनाव से बचें।
(यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणी है, जो लग्न राशि पर आधारित है। सटीक परिणाम के लिए अपनी जन्मपत्री और दशा-अंतरदशा का विश्लेषण किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से कराना उचित रहेगा।)