ईरान में पॉप सिंगर आमिर हुसैन मगशोदलू टाटालू को मिली मौत की सजा
- Post By Admin on Jan 20 2025

ईरान में मशहूर पॉप सिंगर आमिर हुसैन मगशोदलू, जिन्हें टाटालू के नाम से भी जाना जाता है, को ईशनिंदा और अन्य गंभीर आरोपों के चलते मौत की सजा सुनाई गई है। यह सजा उन्हें पैगंबर का अपमान करने और समाज में अश्लीलता फैलाने के आरोप में मिली है।
क्या हैं आरोप ?
टाटालू पर कई गंभीर आरोप हैं। जिनमें ईशनिंदा, वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने और अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप शामिल हैं। उन्हें पहले भी 2018 में तुर्की में हिरासत में लिया गया था और इस साल दिसंबर में तुर्की की पुलिस ने उन्हें ईरान के हवाले कर दिया। इसके बाद से वह ईरान की जेल में बंद हैं।
सजा का विवरण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटालू पर पहले पांच साल की जेल की सजा आरोपित की गई थी, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से दायर आपत्ति के बाद यह मामला फिर से खोला गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को स्वीकार कर लिया और अंततः उन्हें ईशनिंदा के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई। हालांकि, यह फैसला अंतिम नहीं है और टाटालू के वकील अब इस सजा के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहे हैं।
संगीत करियर और विवाद
टाटालू एक प्रसिद्ध रैप, पॉप और आर एंड बी गायक हैं। जिन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। वह 37 साल के हैं और 2018 से तुर्की में रह रहे थे। जहां उन्हें ईरान के खिलाफ कथित तौर पर नकारात्मक बयान देने और विवादास्पद गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पकड़ा गया। 2015 में, टाटालू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समर्थन करते हुए एक गाना तैयार किया था, जो 2018 में चर्चा का विषय बना था। उस समय अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का पहला कार्यकाल शुरू हो चुका था।
सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव
टाटालू का केस ईरान में सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके संगीत और उनके खिलाफ आरोपों के कारण उनके समर्थक और आलोचक दोनों ही इस मुद्दे पर विभिन्न राय रख रहे हैं। कुछ लोग इसे ईरान के सख्त धार्मिक कानूनों और संस्कृति का परिणाम मान रहे हैं। जबकि कुछ इसे स्वतंत्रता के उल्लंघन के रूप में देख रहे हैं।
हालांकि टाटालू के खिलाफ मौत की सजा का फैसला आ चुका है, लेकिन यह मामला अब भी चल रहा है। उनके वकील इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। जिससे यह मामला आगे न्यायिक प्रणाली में भी उठ सकता है। अब यह देखना होगा कि आगे जाकर इस मामले का क्या निष्कर्ष निकलता है और क्या टाटालू को राहत मिलती है।