गुरू गोविंद सिंह के 358वें प्रकाश पर्व पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

  • Post By Admin on Jan 07 2025
गुरू गोविंद सिंह के 358वें प्रकाश पर्व पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

पटना : गुरू गोविंद सिंह के 358वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा बीते सोमवार, 6 जनवरी को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पटना महानगर के पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए महापुरुषों के जन्म दिवस पर पौधारोपण करना एक स्मरणीय कार्य है। उन्होंने बताया कि वृक्ष न केवल प्राकृतिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण, औषधि, फल-फूल और इमारती लकड़ी जैसे कई उपयोगी संसाधन भी उपलब्ध कराते हैं।

संस्था ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 को "हरित कुंभ" बनाने के लिए स्टील की थाली और कपड़े के थैले के उपयोग का आह्वान किया। इससे भूमि, जल और वायु प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पूर्व क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म 6 जनवरी 1666 को पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने धर्म, मानवता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। 13 अप्रैल 1699 को उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और धर्म रक्षार्थ कई युद्ध लड़े। उनके जीवन का बलिदान आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के संस्थापक समेत कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों में डॉ. मोहन सिंह, राम बिलास शाण्डिल्य, डॉ. नगेन्द्र मेहता, नीरज नयन, हिमालय, चंद्र किशोर आर्य, अनुज कुमार, निखिल रंजन, अनिल कुमार, राम सागर सिंह, नंद किशोर सिंह, विजय शाही, सुरेश, दिव्यांशु, मोहन कुमार और नवल सिंह शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देंगे और लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।