गंगा दशहरा पर पर्यावरण भारती द्वारा किया गया वृक्षारोपण
- Post By Admin on Jun 16 2024
लखीसराय : पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। गंगा दशहरा के दिन माँ गंगा जी भगवान शिवजी के जटा से धरती पर अवतरित हुईं थीं। उन्होंने राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष प्रदान किया था। माता गंगा जी को धरती पर लाने के लिए राजा भगीरथ ने कठोर तपस्या किया। अतः गंगा जी को धरती पर लाने का श्रेय राजा भगीरथ को जाता है। इसीलिए गंगा जी को भागीरथी भी कहा जाता है। माता गंगा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु गंगा दशहरा को स्नान करने के बाद दान दिया जाता है। ऐसे शुभ अवसर पर वृक्षारोपण महत्वपूर्ण कार्य है।
पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम में शष्टी चरण राय, वीरेन्द्र कुमार तिवारी, अधिवक्ता मानस कुमार, किसान अरूण कुमार, कृष्ण कुमार, शिव कुमार, प्रशांत कुमार, रणजीत कुमार, रौशन कुमार, संदीप कुमार सिंह, अभिषेक कुमार आदि ने भाग लिया।