विश्व साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे साहित्यकार डॉ.विजय विनीत

  • Post By Admin on May 14 2024
विश्व साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे साहित्यकार डॉ.विजय विनीत

लखीसराय : जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय विनीत निर्दलीय प्रकाशन भोपाल के विश्व साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे। यह सम्मान आगामी 7 जुलाई 2024 को गांधी भवन भोपाल में दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि निर्दलीय प्रकाशन अपने 51 वें स्थापना दिवस समारोह पर आगामी 7 जुलाई को आभासी अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान, राष्ट्रीय शिखर सम्मान और विश्व साहित्य सम्मान से साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों को सम्मानित कर रहा है। जिसकी घोषणा संस्थापक संपादक कैलाश श्रीवास्तव आदमी, द्वारा की गई है। विश्व साहित्य सम्मान की घोषित सूची में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर ग्राम वार्ड संख्या 26 निवासी डॉ. विजय विनीत का नाम भी शामिल है। जनता महाविद्यालय सूर्यगढ़ा के पूर्व हिन्दी-प्रध्यापक सम्प्रति संत मैरिज् इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा के हिन्दी-प्राध्यापक डॉ. विजय विनीत के शोध आलेख पर यह सम्मान दिया गया है।

विश्व साहित्य सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर निर्दलीय प्रकाशन के संस्थापक संपादक कैलाश श्रीवास्तव, आदमी संपादक प्रिंस अभिषेक अज्ञानी और मुख्य संरक्षक पवन कुमार जैन के प्रति डॉ.विजय विनीत द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।