भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप, एफआईआर दर्ज
- Post By Admin on Nov 20 2024

मुंबई : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगा है। मुंबई में एक होटल से पुलिस ने 9 लाख रुपये बरामद किए हैं। जबकि आरोप है कि तावड़े के साथियों ने ₹5 करोड़ लेकर आने का दावा किया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप के अनुसार तावड़े और उनके सहयोगियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को पैसे बांटने का प्रयास किया। मुंबई पुलिस ने होटल में छापेमारी कर 9 लाख रुपये बरामद किए। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि अवैध धनराशि का लेन-देन किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तावड़े के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनोद तावड़े ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया और इसे एक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आरोप उनकी छवि को धूमिल करने के लिए लगाए जा रहे हैं। तावड़े ने दावा किया कि यह राजनीतिक षड्यंत्र है और वे जल्द ही इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस मामले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और विपक्षी दलों ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चुनाव आयोग ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि मामले का सही समाधान हो सके।