अशोक धाम को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग
- Post By Admin on Jun 24 2024

लखीसराय : श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार अमित ने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा से बिहार के देवघर के रूप में ख्याति प्राप्त अशोकधाम श्रावणी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग की है।
डॉ. अमित के अनुसार राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त होने पर इस स्थल का सर्वांगीण विकास होने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को अधिकाधिक सुविधा उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। जबकि यहां आने वाले बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालु धार्मिक पर्यटकों की संख्या में निरन्तर वृद्धि को देखते हुए बुद्धिजीवी प्रो. मनोरंजन कुमार ने अशोकधाम को शीघ्रातिशीघ्र पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग रखी है।
बताते चलें कि सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अशोक धाम बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना को लेकर पहुंचे थे। इसी क्रम में ट्रस्ट के लोगों द्वारा उनका सादर सत्कार करने के दौरान क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ी इस पुरानी मांग को रखा गया।