एक कदम गांधी के साथ यात्रा के दौरान मुशहरी में सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित

  • Post By Admin on Apr 13 2026
एक कदम गांधी के साथ यात्रा के दौरान मुशहरी में सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित

मुजफ्फरपुर : प्रहलादपुर पंचायत के मुखिया उदय चौधरी की अध्यक्षता में अंबेडकर भवन, मुशहरी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पटना से चंपारण तक चल रही ‘एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा के क्रम में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रार्थना सभा में सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन, सचिव अरविंद अंजुम, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चौधरी राजेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर फ्लोरिन, यात्रा संयोजक अशोक भारत, प्रदीप प्रियदर्शी, लेखक शिवजी सिंह, पंकज कुमार श्रीवास्तव, हिमालय विजेता कीर्ति, साइकिल गर्ल शिवानी कुमारी और कबड्डी खिलाड़ी तनु वर्मा ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक चेतना निर्माण से जुड़े कार्यकर्ता विकास कुमार, विष्णु कुमार, युवा कार्यकर्ता उमेश तूरी, मयूर, सौरभ सिंह, पर्यावरण कार्यकर्ता अनूप कुमार, कठपुतली कलाकार सुनील कुमार, संस्कृतिकर्मी बैजू कुमार, मकबूल अहमद, शाहिद कमाल एवं शांति सेना के संयोजक सोनू सरकार भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने आपसी सौहार्द, एकता और गांधीवादी विचारधारा को मजबूत करने पर बल दिया। सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से समाज में शांति, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया।