विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का भाजपा पर हमला

  • Post By Admin on Apr 24 2024
विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का भाजपा पर हमला

लोकसभा के इस चुनावी माहौल में सभी पार्टी एक दूसरे पर जुबानी जंग छेड़ रहे हैं। बता दें कि संपत्ति बटवारें पर छिड़ा यह घमासान के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स पर बड़ा बयान दिया है। जिसके कारण बीजेपी हमलावर हो गई है।

कांग्रेस के अध्यक्ष ने विरासत टैक्स पर बयान देते हुए कहा कि विरासत टैक्स को लगाने वाला अमेरिका एक उदहारण है। उन्होंने कहा की अमेरिका में अगर किसी व्यक्ति  की मृत्यु हो जाये और उसकी सम्पति 20 डॉलर हो तो मरने वाले व्यक्ति के 45 फीसद सम्पति उनके बच्चों को दे दी जाती है और बचे 55  फीसद सम्पति सरकार खुद ले लेती है। उस पर अपना मालिकाना हक जमा लेती है। गौरतलब है की कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गाँधी ने अपने चुनावी सभा के दौरान एक भाषण में कहा कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आई तो एक सर्वे कराया जायेगा। जिसके तहत पता लगाया जायेगा की किसके पास कितना सम्पति का ब्यौरा है। इसी एवज में सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स का जिक्र किया।