डेढ़ महीने के पपी के साथ शख्स ने किया रेप, एक्ट्रेस ने की न्याय की मांग
- Post By Admin on Dec 26 2024

मुंबई : क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्ट्रेस जया भट्ठाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह गोद में एक पपी को लिए बता रही हैं कि किसी शख्स ने उस मासूम कुत्ते के साथ किस कदर दरिंदगी की। डेढ़ महीने के पपी के साथ किसी ने कई बार रेप किया। इस वजह से उसके इंटरनल ऑर्गन्स भी पूरी तरह सूजन गई है। जया अब उस पपी को न्याय दिलाना चाह रही हैं।
नहीं कर पा रहा सूसू और पॉटी
वीडियो में जया बोलती दिख रही हैं कि, 'ये भारतीय नस्ल का कुत्ता है और लड़का है। लड़का है भाई साहब, लड़की नहीं है।' जया उस पपी का डायपर हटाकर दिखाती हैं। फिर बोलती हैं, 'यह भारतीय नस्ल का कुत्ता है और इसको देखिए। इसकी बॉडी अभी पहले से बेहतर है। जो था वो बहुत तकलीफदेह था, देखने में। इसके इंटरनल ऑर्गन पूरे सूजे हुए हैं। सूसू, पॉटी करता है तो बहुत रोता है। रातभर नहीं सोया था रो-रोकर परेशान था। इतनी तकलीफ दी है इसको।
बोली, यह सोसायटी के लिए सही नहीं
जया ने बताया, 'वो अभी के लिए फिलहाल छूट गया है। आप हमें बताइए कि ऐसे लोग सोसायटी के लिए कितने खतरनाक हैं। ऐसे इंसान जो बच्चों और जानवरों का रेप करते हैं वो सोसायटी के लिए कितने खतरनाक हैं। अगर उनको रोका नहीं गया तो क्या उनके हौसले और बुलंद नहीं होंगे? क्या वो औरों को भी रेप करने की कोशिश नहीं करेंगे? तो क्या उन्हें छोड़ देना चाहिए?' इस वीडियो पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, मानवता कहां चली गई है। एक कमेंट है, वह एकदम सही बोल रही हैं अगर वह बेजुबान जानवर के साथ ऐसा कर सकता है तो अगला टारगेट इंसानों के बच्चें होंगे।