जीएनआईओटी ग्रुप के 25 स्वर्णिम वर्ष: रजत जयंती पर शिक्षा और नवाचार का संगम
- Post By Admin on Feb 12 2026
ग्रेटर नोएडा : जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने 25वें संस्थापक दिवस और रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर 12 से 18 फरवरी 2026 तक चलने वाले सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों का संस्थान प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीएनआईओटी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता, सीईओ श्री स्वदेश कुमार सिंह, ग्रुप रजिस्ट्रार श्री अनिल माधवाल, वीपी (पीआर) श्री टी.एन. चौरसिया सहित विभिन्न संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, डीन एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
मीडिया से संवाद करते हुए प्रबंधन ने बताया कि रजत जयंती के अवसर पर मैराथन, रक्तदान शिविर, सिल्वर जुबली बॉटनिकल पार्क का उद्घाटन, स्पोर्ट्स मीट, एचआर काउंसिल मीट, एलुमनी मीट तथा ‘नेकी की दीवार’ जैसी सामाजिक पहल सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, उद्योग–शिक्षा सहयोग और छात्र-कल्याण को बढ़ावा देना है।
18 फरवरी 2026 को संस्थापक दिवस के मुख्य समारोह में फैकल्टी, स्टाफ, छात्रों एवं एलुमनी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह संस्थान में उत्कृष्टता और नवाचार की संस्कृति को और मजबूत करेगा।
चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि रजत जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि 25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, नैतिक नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जीएनआईओटी समूह ने इन वर्षों में कुशल पेशेवरों और जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. धीरज गुप्ता ने छात्रावास सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी, जबकि डॉ. सविता मोहन ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। डॉ. अंशुल शर्मा ने आईआईटी और आईआईएम के सहयोग से चल रहे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
इसके अलावा एलुमनी मीट और एचआर मीट में देश-विदेश से लगभग 250 एचआर प्रोफेशनल्स और पूर्व छात्रों की भागीदारी की जानकारी दी गई। वहीं पुस्तक मेले और रजत जयंती वनस्पति उद्यान जैसे कार्यक्रमों के जरिए ज्ञान और पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।
अंत में प्रबंधन की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने जीएनआईओटी ग्रुप की रजत जयंती के आयोजनों को व्यापक रूप से प्रकाशित करने का आश्वासन दिया।