साइबर बुलिंग 88 गुणा बढ़ी, पटना के युवा अधिक शिकार
- Post By Admin on May 01 2024
आज के दौर में हर उम्र के लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते है। साइबर क्राइम केवल सोशल मीडिया ऑनलाइन जॉब के नाम पर या फिर डेबिट/ क्रेडिट के नाम पर हमारी पूंजी पर डाका नहीं डाल रही बल्कि साइबर बुलिंग के जरिए भी ठगी की जा रही है। साइबर बुलिंग से सबसे ज्यादा शिकार टीनएजर और युवा हो रहा है।
रिकॉर्ड देखे तो 5 साल में प्रदेश में साइबर बुलिंग के मामलें 88 गुना बढ़ गए है। अगर संख्या की बात की जाए तो इस वर्ष साइबर क्राइम की संख्या 1683 हो गई। मुजफ्फरपुर, सिवान, मोतिहारी और भागलपुर में भी टीनएजर को इसका शिकार बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए ठगी की मामलों में 43 गुणा वृद्धि हुई है। सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए 2023 में बिहार में ठगी 6646 मामले दर्ज हुए है।